Breaking News

बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगों कों तत्काल दी जाय राहत सामग्री : केतकी सिंह

 


बलिया।। बॉसडीह तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँव भोजपूरवा, खादीपुर एवं सुल्तानपुर का निरीक्षण विधायक बांसडीह केतकी सिंह ने  संबंधित अधिकारियों के साथ किया। भोजपूरवा में नदी से हो रही कटान की आंशका में कुछ परिवार अपना घर छोडकर आवश्यक सामाग्री लेकर जा रहे है। शेष लोगों को भी समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने हेतु निर्देश दिये गये। 




बांसडीह के एसडीएम-तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि जो लोग शिफ्ट हो रहे है, उन परिवारों को राहत शिविरों में तत्काल व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं प्रभावित परिवारों को खान-पान आदि व्यवस्था सुनिश्चित कराएँ। कटान से प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये, इस बात का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिन लोगों / परिवारों का आवास टूट रहा है इनके लिए जमीन चिन्हित कर आवास आवंटन की कार्यवाही तत्काल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।