Breaking News

इंडिया गठबंधन के दोनों सांसद सनातन पाण्डेय व रामशंकर विद्यार्थी को कांग्रेस नेता ने समारोह आयोजित कर किया सम्मानित

 





 सहतवार बलिया।।  नगर में स्थित एक मैरिज हाल में मंगलवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सांसद बलिया सनातन पाण्डेय व सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर को फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कांग्रेस नेता पुनीत पाठक ने दोनों सांसदों को चांदी का मुकुट, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। सनातन पाण्डेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव तैयार रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का आवाहन किया। सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया जनपद में मेडिकल कालेज नहीं हैं। मैं बलिया की समस्याओं के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करूंगा।

 सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही दल व पार्टी के स्तम्भ है। उनके मान, सम्मान व उनकी समस्याओं के लिए वह तैयार रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार विकास के नाम केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने यूपी बोर्ड व संस्कृत बोर्ड के छात्रों को सम्मानित किया लेकिन मदरसा बोर्ड के छात्रों को भेदभाव करते हुए सम्मानित नहीं किया। 

कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस नेता पुनीत पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की निरंकुश भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार व अपराध से आमलोग त्रस्त है। विकास को लेकर केवल झूठ का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।     इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक मु रिजवी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, पूर्व ब्लाक प्रमुख पदुमदेव पाठक, शिवजी पाठक , जर्नादन उपाध्याय, बृजेश सिंह गाट, अवनीश तिवारी, आदि लोग उपस्थित थे।