Breaking News

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व इनकी बेटी संघमित्रा पूर्व सांसद को कोर्ट ने किया फरार घोषित

 



संजोग कुमार सिंह 

लखनऊ।।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा को MP/MLA कोर्ट ने फरार घोषित किया।


▪️ दरअसल, बिना तलाक लिए धोखाधड़ी करके विवाह करने के मामले में लगातार पेशी पर नहीं जाने के बाद कोर्ट ने जारी किया ये आदेश।


▪️ तीन बार समन, दो बार ज़मानती वारंट, एक बार गैर ज़मानती वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाज़िर नहीं हुए।


▪️ संघमित्रा, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत पांच लोगों पर दीपक कुमार स्वर्णकार ने मारपीट , गाली-गलौच, जानमाल की धमकी, साज़िश रचने का परिवाद दर्ज कराया था।


▪️ दीपक के अनुसार संघमित्रा मौर्य से उनकी शादी हुई है, जिसे वो नकार रही हैं। पिता स्वामी प्रसाद मौर्य धमकी देते हैं।


▪️ इसी मामले में लखनऊ की MP/MLA कोर्ट में दायर हुआ था वाद, कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया।