Breaking News

छत की रॉड पर गमछे से किशोर का लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका



रसड़ा (बलिया)।। नगर के रूपी गड़ही मुहल्ले में एक किशोर का शव गमछे के सहारे छत पर लटकता हुआ पाया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गुरूवार की रात किशोर ने छत पर लोहे के पाइप के सहारे फांसी लगाकर  आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि किशोर अजीत कुमार (16) पुत्र राजकुमार अपने मौसा संतोष कुमार गुप्ता के यहां रहता था। वह किसी बात से नाराज होकर छत पर गया और छत पर लगाए गए लोहे के पाइप के सहारे गमछा से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीटी इंचार्ज वंश बहादुर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार किशोर मंद बुद्धि का था।