Breaking News

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने विश्व एवं समाज के कल्याण के लिए किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

 



भरौली बलिया।। रविवार को भरौली अमाव में श्री ओमकेश्वर नाथ बुढ़वा शिव जी के यहां ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में समाज के कल्याण शांति उन्नति एवं विकास के लिए प्रेम एवं सद्भाव को बनाए रखने के लिए भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ अमरनाथ तिवारी के नेतृत्व में 11 विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा संगठन के सैकड़ो पदाधिकारीओ के उपस्थिति में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ।








 इस अवसर पर संगठन के द्वारा समाज के हर व्यक्ति के कल्याण के लिए धर्म की स्थापना के लिए शांति एवं सद्भाव के लिए तथा सबके विकास के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा भगवान का भजन प्रार्थना हवन एवं आरती भी किया गया।तत्पश्चात सभी लोगों ने संगठन के द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।


 इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ओमप्रकाश पांडे विष्णु कुमार मिश्रा राघवेंद्र तिवारी सुधीर तिवारी राम जी चौबे राजू दुबे ने भगवान का अभिषेक किया।इस अवसर पर दया शंकर तिवारी रिंकू पांडे प्रधान मुकेश तिवारी डॉक्टर संतोष उपाध्याय रिशु तिवारी दयाशंकर तिवारी सुधीर चौबे सरोज दुबे मनीष दुबे रत्नाकर दुबे सत्येंद्र पांडे अरविन्द पांडेय राहुल तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।