Breaking News

"एक पेड़ मां के नाम तथा पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ" के अन्तर्गत वृक्षारोपण :पर्यावरण संरक्षण हेतु जूट बैग वितरित









लखनऊ।।'एक पेड़ मां के नाम' तथा 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' के अन्तर्गत गोमतीनगर विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति के द्वारा विवेक खण्ड 4 स्थित अभिषेक मेमोरियल पार्क में वृक्षारोपण किया गया। समिति की महिलाओं के द्वारा सबसे पहले तुलसी का पौधा रोपा तथा अन्त में मेंहदी का पौधा लगाया। इस अवसर पर फल, फूल, बेल, मीठी नीम, आदि के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण में समिति के पदाधिकारियों के साथ नागरिकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

"कारगिल विजय दिवस" के अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने युद्ध में शहीद हुए जवानों के पराक्रम को याद करते हुए नमन किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पर्यावरण संरक्षण हेतु गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति के तत्वावधान में दैनिक भास्कर के शिव शंकर मिश्रा के द्वारा उपस्थित सभी महानुभावों को प्लास्टिक के उत्पादों का प्रयोग न करने की अपील की गई। साथ ही सभी से अनुरोध किया गया कि जब भी बाजार जायें, अपने साथ एक कपड़े, कागज या कोई भी थैला अवश्य रखें क्योंकि प्लास्टिक कभी भी नष्ट नहीं होती है। प्लास्टिक का प्रयोग अत्यंत घातक है। कूड़े में पड़ी प्लास्टिक को पशु, गाय आदि खा जाते हैं जो उनकी मृत्यु का कारण भी बनते हैं। इसी उद्देश्य से उपस्थित सभी महानुभावों को जूट के बैग वितरित किए गए।

इस अवसर पर गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति के सचिव रूप कुमार शर्मा, संगठन सचिव सुब्रत रॉय, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, सदस्य डॉ. जे. पी. मिश्रा, मनोज कुमार बोस, हरीश चंद्र गुप्ता, संतोष कुमार श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, एस एस चौहान, अशोक जायसवाल, एस के सक्सेना, वी. के. लाल, डॉ. पी. के. वार्ष्णेय, के. के. भल्ला, बाल गोविन्द पालीवाल, मीरा श्रीवास्तव, नीता सेठ, रेखा शर्मा, गीता, मंजू, रश्मि निगम, मंजू जैन, रेखा चौहान,  सुनीता अरोड़ा, वीना भल्ला के साथ अन्य क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित भी थे।