Breaking News

रेडक्रॉस की वार्षिक सामान्य बैठक में राज्यपाल के हाथो सम्मानित हुई टीम रेडक्रास बलिया, पूर्व जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, चेयरमैन संजय कुमार हुए सम्मानित

 





लखनऊ / बलिया।। मंगलवार 16/07/2024  को इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश की वार्षिक सामान्य बैठक राजभवन लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल / अध्यक्ष IRCS उत्तर प्रदेश ने की।

इस बैठक में महामहिम राज्यपाल ने रेडक्रास के वर्ष भर किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा साथ ही साथ आने वाले कार्यक्रमों के विषय में अपना मार्गदर्शन भी दिया। इस कार्यक्रम मे बलिया की रेड क्रॉस टीम का जलवा छाया रहा। बलिया मे अपने कार्यकाल के दौरान रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंदो तक सहायता पहुंचाने मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले निवर्तमान जिलाधिकारी बलिया / वर्तमान मे विशेष सचिव श्री रविंद्र कुमार की विशेष प्रसंशा की गयी और विशेष सेवा कार्य सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल  व उप मुख्यमंत्री/ चेयरमैन IRCS उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक  ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 10 जिलाधिकारियों , 11 संरक्षक सदस्यों व 18 सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया।



पीपी किट बनाने वाले सरदार सुरेंद्र सिंह हुए सम्मानित 

इस अवसर पूर्व डीएम बलिया श्री रविंद्र कुमार को सामाजिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिये विशेष सेवा कार्य सम्मान तथा चेयरमैन बलिया IRCS संजय कुमार गुप्ता को उत्कृष्ट सेवा सम्मान और संरक्षक सदस्य सरदार सुरेंद्र सिंह  को  राज्यपाल महोदया ने प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया।बता दे कि इनको यह सम्मान कोरोना काल मे सबसे सस्ता व उच्च गुणवत्ता का पीपी किट बनाने के लिये दिया गया है।उक्त अवसर पर रेडक्रॉस बलिया की तरफ से आजीवन सदस्य कुमार अभिषेक भी उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक ने गत 2023-2024 की रिपोर्ट लेखा जोखा प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन महा सचिव डॉ हिमा बिंदु नायक और वीसी श्री अखिलेंद्र शाही ने किया।