Breaking News

चंद्रायन-3 की सफलता के एक वर्ष पूर्ण होने पर पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाए हुनर

 



 रिपोर्ट अखिलेश सैनी

बलिया रसड़ा : बाबा रामदल सूरज देव स्मारक पीजी कालेज पकवाइनार-रसड़ा में शुक्रवार को 93 यूपी बीएन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल अनुराग तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अनिल चौधरी के निर्देशन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ। 



संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रुप में भूगोल विषय के शिक्षक एवं प्राचार्य डा. आशुतोष सिंह ने छात्रों एवं एनसीसी कैडेटों को अंतरिक्ष एवं चंद्रयान-3 मिशन के सम्बंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को समर्पित है। 23 अगस्त को ही इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा था और यह भारत की स्वर्ण उपलब्धि के रुप में मनाया जा रहा है। विजय शंकर, जनमेजय सिंह सेंगर, भागवत त्रिपाठी, भानू प्रताप सिंह, राजकुमार प्रजापति, अनीश कुमार श्रीवास्तव, बब्लू राजभर आदि उपस्थित रहे।