Breaking News

नये सदस्य बनाने के लिये आयोजित हुई बीजेपी की कार्यशाला

 


संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। एक सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा का सदस्यता अभियान 2024 में नये सदस्य बनाने के लिए नगरा मंडल की कार्यशाला का आयोजन एक निजी मैरेज हाल में किया गया।कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सदस्यता अभियान सह संयोजक उपेंद्र पांडेय ने पं दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यशाला में नगरा मंडल को 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। इसके बाद बूथों पर भी कार्यशाला आयोजित की जाएगी।



                  कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपेंद्र पांडेय ने कहा कि विपक्ष समाज को बांटकर देश को कमजोर करना चाहता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है।भारत माता के लिए स्वार्थ से परे जो हमारे पूर्वजो ने जो कुर्बानी दी है उन्हें स्मरण कर भाजपा को सशक्त बनाना है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता 200 नये लोगों की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य लेकर काम करें। भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने कहा कि भाजपा स्थापना काल से लोकतांत्रिक तरीके से संगठन को मजबूत करने व विस्तार करने का काम सदस्यता अभियान के माध्यम से करती रही है।





31 अगस्त को बूथ स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इससे पहले मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यशाला को पूर्व मंत्री छट्ठू राम, कैलाश बिहारी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह आदि ने सम्बोधित किया।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी तथा संचालन फतेह बहादुर सिंह ने किया।