Breaking News

बिना पेड़ नष्ट हो जायेगा मानव जीवन :संजीव गिरी





संतोष कुमार द्विवेदी 


नगरा, बलिया।। स्वच्छ पर्यावरण के लिए श्री सारथी सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे मिशन हरियाली अभियान के तहत गुरूवार को क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित एक निजी स्कूल में संस्थान के संस्थापक संजीव गिरी ने स्कूली बच्चों के साथ दर्जनों फलदार एवं औषधीय पौधो का रोपण किया। इस मौके पर संजीव गिरी ने स्कूल के छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास के नाम पर प्रतिदिन हजारों लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं किन्तु काटे गए पेड़ो के स्थान पर पौधे नही लगाए जा रहे हैं, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि सरकारे प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च कर वृक्षारोपण कराती है किन्तु रखरखाव के आभाव में पौधे बड़े होने से पहले ही सूखकर नष्ट हो जाते हैं। संजीव गिरी ने कहा कि आज पौधे लगाना बड़ी बात नहीं है, लगाए गए पौधो को वृक्ष बनने तक देखरेख करना बड़ी बात है। 

बच्चों को पेड़ो का महत्व बताते हुए संजीव ने कहा कि मनुष्य का जीवन पेड़ो पर आधारित है। यदि वृक्ष नही रहेंगे तो मानव जीवन नष्ट हो जायेगा। कहा कि सभी लोगो को जीवन में वृक्षारोपण का संकल्प लेना चाहिए और पौधो के बड़े होने तक उनका रख रखाव करना चाहिए। यह भी एक पुण्य का कार्य है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी ने भी बच्चों को पेड़ो के महत्व के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतू प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।