Breaking News

प्रधानाध्यापक की पहली पुण्यतिथि पर हुए विविध आयोजन :भाजयुमो के पूर्व महामंत्री ने पिता की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान





 फल वितरण के साथ ही वृद्धों को कराया भोजन 


बलिया।।  कंपोजिट विद्यालय सुखपुरा में कार्यरत रहे प्रधानाध्यापक अरविंद उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अरविंद उपाध्याय के पुत्र भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण के साथ ही रक्तदान का कार्यक्रम किया गया। इस बीच परिवार के सदस्यों व वन विभाग कर्मियों के साथ अंकुर उपाध्याय ने अपने गांव बरगइयां के बारी में पौधरोपण करने के बाद गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया। गौरतलब है कि अरविंद उपाध्याय पिछले वर्ष बहादुरपुर अपने आवास से स्कूल जाते समय हनुमानगंज पुलिस चौकी के पास हादसे का शिकार हो गए थे।



 अंकुर उपाध्याय ने बताया कि पिताजी की पुण्यतिथि पर अस्पताल में दर्जनों मरीजों को फल, ब्रेड आदि सामान दिया गया। इसके साथ अपना रक्तदान भी किया। कहा कि पिताजी की स्मृति में मूल गांव बरगइयां के बारी में पौधरोपण भी हुआ। इसके साथ ही गड़वार स्थित वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया। शाम को गांव पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन हुआ जिसमें जनपद भर से पहुंचे लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा पिताजी की पुण्यतिथि पर यह पुनीत कार्य प्रतिवर्ष किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, दीपक केसरी, नीतीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, सभासद प्रेरक गुप्ता गौरव, सूरज तिवारी, सौरभ अग्रवाल, पिंटू गोंड, प्रदीप सरावगी आदि मौजूद रहे।