Breaking News

भिक्षावृति उन्मूलन अभियान को सिविल डिफेंस करेगा सहयोग

 




लखनऊ।। शहर में जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार भिक्षावृति उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सिविल डिफेंस, नगर निगम, पुलिस, उम्मीद सामाजिक संस्था, लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य डिपार्टमेंट के स्टूडेंट सहयोग करेंगे।

             लखनऊ सिविल डिफेंस के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने बताया कि उपनियंत्रक श्रीमती अनिता प्रताप के आदेशानुसार उक्त अभियान में सहयोग  हेतु नागरिक सुरक्षा लखनऊ से प्रथम चरण मे 48 स्वयंसेवको द्वारा सहभागिता की जाएगी। जिसके तहत  प्रत्येक  प्रखंड  से 6-6 कर्मठ वार्डनो को आज़ सुबह 11बजे सर्वोदय नगर स्थित विकास भवन सभागार मे आयोजित बैठक में जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास सिंह और डूडा के परियोजना अधिकारी, द्वारा एक बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात सभी 8 जोन की एक एक टीम बनाई गई, जो शहर के अलग अलग क्षेत्र में जाकर सर्वे करके आवश्यक डाटा उपलब्ध कराएंगे।   

      बैठक मे सिविल डिफेंस लखनऊ के प्रखण्ड गोमती नगर के प्रस्तावित वार्डन नफीस अहमद, आशीष कुमार, शाजिया सिद्दीकी, वारिस अली खान, मोहम्मद अलीम, संदीप कुमार,नागरिक सुरक्षा लखनऊ से स्टाफ अफसर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुमित साहू, गुफरान, प्रदीप शर्मा, सईद अख्तर, के आर पाल आदि वार्डन उपस्थित रहे।