Breaking News

रामलीला महोत्सव के लिये भूमि पूजन कर ध्वज की हुई स्थापना ,03 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

 








संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वाधान में मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में रामलीला महोत्सव हेतु भूमि पूजन कर हनुमान जी का झंडा गाड़ दिया गया। भुमि पूजन के साथ ही मंच, पांडाल निर्माण सहित अन्य कार्य आरम्भ हो गया है।

            शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 03 अक्टूबर से आरम्भ होने वाली दस दिवसीय रामलीला के लिए जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वाधान में भूमि पूजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। वैदिक विद्वान पं संतोष कुमार द्विवेदी के सानिध्य में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता,समाजसेवी उमाशंकर राम एवं हरेराम गुप्ता ने विधि विधान के साथ गौरी गणेश, वरुण, नवग्रह आदि देवताओं सहित भुमि पूजन किया तथा हनुमान जी का पूजन कर झण्डा गाड़ दिया गया। भूमि पुजन के दौरान हर हर महादेव एवं जय सियाराम के उद्घोष से मैदान गूंज उठा।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया की रामलीला मंचन कार्यक्रम 03 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगा। भूमि पूजन के साथ ही मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, वीआईपी लाउंज आदि का कार्य आरंभ हो गया है। भुमि पूजन कार्यक्रम में पुर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा नेता आलोक शुक्ल, रामायण ठाकुर, गणपति गोड, सुनील गुप्ता, आकाश चौरसिया, राम प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश जायसवाल, कृष्ण पाल यादव केपी, डा शशि प्रकाश कुशवाहा, मन्नू मद्धेशिया, राजीव सिंह चंदेल, क्रांति यादव, राजू सोनी, राहुल ठाकुर, संजय सोनी, फतेह बहादुर सिंह, बृजेश गुप्ता, उदय नारायन वर्मा, सोनू जायसवाल सहित दर्जनो पदाधिकारी,सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिये नीचे दिये क्यू आर कोड को स्कैन करके सहयोग कीजिये.........