Breaking News

जेएनसीयू का 6वां दीक्षांत समारोह आज : महामहिम राजयपाल / कुलाधिपति के हाथों 42 छात्र छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक, आयुषी सिंह को चांसलर मेडल

 


मधुसूदन सिंह 

बलिया।। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का 6वां दीक्षांत समाज आज मंगलवार को सुबह 10 बजे से गंगा बहुउद्देशीय सभागार मे होने जा रहा है। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता महामहिम राजयपाल / कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल करेंगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ राम चेत चौधरी कृषि वैज्ञानिक होंगे। डॉ चौधरी ने 100 से अधिक चावल की किस्मो की खोज की है। डॉ चौधरी, गोविन्द बल्लभ भाई पंत कृषि विश्वविद्यालय पंत नगर और डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर मे विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके है।

इसके साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप मे उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी भी मौजूद होंगी। इस समारोह मे स्नातक के 19448,स्नात्तकोत्तर के 3894,कुल 23342 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी। जिसमे छात्रों की संख्या 9452 और छात्राओं की संख्या 13890 है। इस अवसर पर पहली बार विश्वविद्यालय द्वारा 2 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी। इस बार आयुषी कुमारी सिंह को चांसलर मेडल दिया जा रहा है। कुल 42 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। जिसमे 34 छात्राएं और 8 छात्र है।

स्वर्ण पदक पाने वालों की सूची निम्न है -----