Breaking News

कांग्रेस की राजनीति : अलग अलग जाति और भाषा के नाम पर देश व समाज को विभाजित करना : भूपेंद्र सिंह चौधरी



बलिया।। बलिया पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंच से संबोधन करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि लंबे समय तक देश में राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी  समाज को जाति के नाम पर विभाजित करना चाहती है,जिस प्रकार से देश को विभाजित कराया था ।

आप देखते होंगे अलग-अलग राज्यों की भाषा,अलग -अलग राज्यों की प्रथाएं हैं। अलग -अलग जाति की,भाषा के नाम पर विभाजन, कांग्रेस जैसी विभाजनकारी राजनीति करने वालों को शूट करता था। 



 कांग्रेस जानती थी कि देश में इतनी सामाजिक एवं भाषाई  विविधताएं हैं, कि कोई राष्ट्रीय पार्टी खड़ी नहीं हो पायेगी। जो गांव से लेकर सभी राज्यों में अपने संगठन का विस्तार कर सके। सब लोग जानते हैं,इन लोगों का एजेंडा समाज को बांटकर जाति के आधार पर राजनीति करने का है। हम लंबे समय तक गुलाम रहे,और उस गुलामी के मूल में सोचोगे तो कहीं न कहीं ये जो देश में विभाजन हम लोगों में है,चाहे भाषा क्षेत्र या जाति के नाम पर हो, यह हमारी कमजोरी का बड़ा हिस्सा है। इसी काल खंड में,इन्ही कारणों से जो छोटे छोटे ग्रुप आए, वो हमारी व्यवस्था को रौंदते हुए देश की सत्ता पर काबिज हो गए। हमारे मठ मंदिरों तथा हमारे देव स्थानों के प्रति इस प्रकार का उन्होंने दृष्टिकोण अपनाया कि उन्होंने हमारी सभ्यता तथा संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास करने का काम किया।







लेकिन जब हम आजाद हुए तो जो शासन करने वाली पार्टी थी,उसका भी यही एजेंडा था। देश संगठित होकर एक विचार में आगे बढ़े,इस प्रकार का प्रयास देश के किसी भी शासन काल में नहीं हुआ। जैसे-जैसे भारतीय जनता पार्टी और जन संघ के रूप में हम आगे बढ़ते चले गए,तो हमने हमेशा कहा हमारी संस्कृति ,विरासत तथा हमारी आस्था और अपनी परम्परा के आधार पर हम देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। यह हमारे ,आपके लिए गर्व का विषय है कि आप सभी के आशीर्वाद से देश में प्रधानमंत्री मोदी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का अवसर मिला।