Breaking News

नगरा : मद्धेशिया वैश्य समाज द्वारा निकाली गई कुल संत गणिनाथ जी की भव्य शोभा यात्रा

 



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। अखिल भारतीय वैश्य एकता संघ एवं श्री गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा रविवार को संत गणिनाथ जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हाथी घोड़े, गाजे बाजे एवं आकर्षक झाकियों से सुसज्जित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गणिनाथ मन्दिर से आरम्भ हो कर भीमपुरा मार्ग, बेल्थरा रोड मार्ग, सिकंदरपुर मार्ग, थाना, गड़वार मोड, शहीद गेट होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। शोभायात्रा में समाज के किशोर हाथो में गगनभेदी पताका लेकर आगे आगे चल रहे थे। वही डीजे पर बज रहे संगीत व भजन पर यूवा तथा छोटे बच्चे झूम रहे थे। सभा स्थल पर वक्ताओ ने वैचारिक गोष्ठी में संत गणिनाथ जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इसमें लोगों को संत गणिनाथ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। 






शोभायात्रा से पूर्व यजमान मन्नू प्रसाद मद्धेशिया ने वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि विधान से संत गणिनाथ जी का पुजन अर्चन एवं हवन कर प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश,समाजसेवी उमेश पांडेय, सभासद कृष्ण कुमार कुशवाहा, अमरेंद्र सोनी, संतोष कुमार पांडेय, राजेश पांडेय, पूर्व प्रधान उमाशंकर गुप्ता,रमेश प्रसाद मद्धेशिया, राजेश कुमार, अशोक गुप्ता,राजकुमार मद्धेशिया, प्रिंस गुप्ता, चुन्नीलाल गुप्ता, मदन प्रसाद सहित काफी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। इस मौके पर प्रभारी निरिक्षक हरि शंकर सिंह मय फोर्स चक्रमण करते रहें।