Breaking News

स्व. भूपेंद्र नाथ तिवारी को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दी गयी श्रद्धांजलि




बलिया।। कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें जिले के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. भूपेंद्र नाथ तिवारी व सदस्य असगर अली के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। 


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वंश रोपन पांडे, अश्वनी कुमार तिवारी, कर्मचारी नेता वेद प्रकाश पांडे, सुशील कुमार त्रिपाठी, राम प्रसाद, श्रीपति राम, श्वेता मिश्रा, जितेंद्र सिंह, अखिलेश राय, अनिल कुमार सिंह, रामनाथ, जनार्दन यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, भारत भूषण मिश्रा,धनंजय सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडे, अरुण सिंह, अरुण सिंह, रफीक अंसारी, आदि ने दोनों मृत  कर्मचारियों के व्यक्तित्व पर अपना विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। संचालन कलेक्ट्रेट संघ के मंत्री संजय कुमार भारती ने किया गया।