Breaking News

आत्म निर्भर भारत : भाषण प्रतियोगिता का नरहेजी महाविद्यालय मे हुआ आयोजन




संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा,बलिया।। श्री नरहेजी  महाविद्यालय नरही में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आत्मनिर्भर भारत विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

               कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य भारत की माँग  क्षमता का दोहन करना और घरेलू आपूर्ति का उपयोग करके इसे पूरा करना है। इसका उद्देश्य भारत को एक निष्क्रिय बाजार से वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के केन्द्र में एक सक्रिय विनिर्माण केन्द्र में बदलना है,माँग बनाम आपूर्ति कोरोना महामारी के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक था।भारत ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेकर इस चुनौती का सामना किया और ऐसा करते हुए वैश्विक स्तर पर भी योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभा मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्वेता सिंह ने किया।