Breaking News

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बेतहाशा महंगाई,बिगड़ी कानून व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज, छात्र संघ से रोक हटाने आदि मुद्दों पर सपा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन

 


 बलिया।। जनपद की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बेहतशा महंगाई,बिगड़ी कानून व्यवस्था,गोड खरवार,तुरहा बिरादरी को एससीएसटी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, घाघरा, गंगा नदियों के बाढ़ और कटान पीड़ितों को मदद करने, भाजपा नेताओं द्वारा अवैध शराब के किए जा रहे धंधे को रोकने, छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक हटाने, जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना,जर्जर सड़को को दुरुस्त करने हेतु जनपद को विशेष पैकेज देने,बंद पड़े नलकूपों को ठीक करने,नगर क्षेत्र के जल जमाव एवं जाम से मुक्ति आदि 18 सूत्री मांगो को लेकर समाजवादी पार्टी बलिया द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना दिया गया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से पहुंचाने हेतु अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया ।



      धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि हर राजनीतिक लड़ाई की शुरुआत बलिया से होती हैं और इस बार भी इस लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ बिगुल बलिया ने बजाया हैं 27 में सफलता अवश्य मिलेगी पूर्वांचल से चला यह विरोध का आंदोलन लखनऊ की कुर्सी हिलाएगा।

     सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया के अधिकारी जनहित के सवाल पर जनता की सुने, नही तो यह भृगु मुनि की धरती है यहां के लोग जवाब तुरंत और वाजिब देते हैं।

  सांसद रामाशंकर राजभर ने कहा कि पीडीए के लोगो एकजुट हो जाइए,समाजवादी पार्टी ही आपकी शुभचिंतक हैं, इसे मजबूत बनाइए।





  घोसी के सांसद राजीव राय ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज ही से 2027 विधनसभा चुनाव के तैयारी में जुट जाइए।

     धरना सभा को मुख्य रूप से पूर्व मंत्री  अम्बिका चौधरी,सिंकदरपुर विधायक मो रिजवी,जय प्रकाश अंचल, श्री मती मंजू सिंह, अवलेश सिंह,ब्यास जी गोड, सुशील कुमार पाण्डेय "कांहजी",अरविन्द गिरी,मिठाई लाल भारती, संजय उपाध्याय पूर्व चेयरमैन , लक्षमण गुप्ता पूर्व चेयरमैन ,डा. विश्राम यादव,यशपाल सिंह,रोहित चौबे, जलालु दीन जेडी, रजनीश यादव, साथी रामजी गुप्ता,श्रीभगवान वर्मा, राजेश गोड, राजन कनौजिया, रामेश्वर पासवान, अजय यादव, जय प्रकाश मुन्ना आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव ने किया।