Breaking News

प्रदीप सिंह को साहित्याजलि प्रकाशन के प्रबंधन एवं मार्केटिंग की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 



 समस्त राज्यों में पत्रकार महासंघ के कार्यक्रमों की योजना एवं क्रियान्वयन का अतिरिक्त प्रभार :डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय

 प्रयागराज।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में देश दर्शन प्रकोष्ठ के दायित्व का निर्वहन कर रहे तालापार, शंकरगढ़ जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मूल निवासी प्रदीप सिंह को पत्रिका हाउस सिविल लाइन प्रयागराज स्थित साहित्याजलि प्रकाशन में पुस्तकों के लेखन,समायोजन एवं विपणन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के संपूर्ण राज्यों संभागों एवं जिलों में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के प्रबंधन एवं क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। 

उल्लेखनीय है प्रदीप सिंह राज्य मंत्रालय में तदर्थ स्टेनोग्राफर के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में कड़ी मेहनत एवं ईमानदारी के साथ काम करने से संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अच्छे वक्ता ,मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व मे कर्तव्य निष्ठा के आधार पर प्रदीप सिंह पर भरोसा जताया है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्र , एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने पत्रकार महासंघ के समस्त पदाधिकारियों एवं संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं को दिसंबर महीने में प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए तैयार रहने की अपील की है।

 साहित्याजलि प्रकाशन मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्र,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, योगेंद्र कुमार विश्व बंधु, प्रभा शंकर ओझा (प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश ), मधुसूदन सिंह (प्रांतीय मुख्य महासचिव उत्तरप्रदेश ), डॉ राम लखन चौरसिया, सतीश चंद्र मिश्रा बब्बा,हौसला प्रसाद पटेल, रमाकांत त्रिपाठी, पुरुषोत्तम मिश्रा,( प्रांतीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश,) दिलीप त्रिपाठी, मनोज पाठक, एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त की है।