Breaking News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र,दुबहड़ में कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 







 दुबहड़ बलिया।। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र दुबहड़ में किया गया | 

          कार्यक्रम में D.P.M तथा M.O.I.C. के द्वारा नवजात बालिकाओं एवं माताओं को बेबी किट, डायपर, बेबी कपड़ा,  मिष्ठान, सम्मान पत्र तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया | केंद्र प्रशासक के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर,विधवा पेंशन,1098,181,1090 के बारे में जानकारी दी गई|

            इस अवसर पर नीलम शुक्ला,हर्षवर्धन,सविता,रंजना, BCPM,DEO, डॉक्टर, नर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिये नीचे दिये क्यू आर कोड को स्कैन करके  कीजिये.........