Breaking News

संत गणिनाथ पूजनोत्सव में कांदू समाज ने दिखाई सामाजिक एकता की झलक

 






रिपोर्ट अखिलेश सैनी

रसड़ा (बलिया)।। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य कांदू सभा रसड़ा द्वारा शनिवार को आयोजित संत गणिनाथ पूजनोत्सव पर कांदू समाज के लोगों ने रसड़ा नगर में हाथी- घोड़े के साथ भव्य तरीके से शोभा यात्रा निकाल कर सामाजिक एकता व भाईचारा का अनुठा मिशाल पेश किया। इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवतियां, युवा व पुरूष शामिल रहे। शोभा यात्रा से पूर्व संत गणिनाथ मंदिर पर अखंड कीर्तन के समापन के बाद विधि-विधान के साथ हवन-आरती,पूजन-अर्चन किया गया। यह शोभा यात्रा पुरानी संघत स्थित संत गणिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर ब्रम्हस्थान, मुंसफी तिराहा, भगत सिंह, तिराहा, प्यारेलाल चौराहा होते हुए मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हो गई। 



शोभा यात्रा का नेतृत्व सभा के युवा अध्यक्ष दिलीप कुमार मद्धेशिया, भुवालजी मद्धेशिया, नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, राजेश गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, कौशल गुप्ता, दीनानाथ, संतोष आर्य, मनोज गुप्ता, सपना गुप्ता, प्रहलाद, अशोक गुप्ता आदि कर रहे थे। पूजनोत्सव के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।