Breaking News

शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षकों को किया गया सम्मानित : शैक्षणिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संगठनात्मक दायित्वों का भी निर्वहन जरुरी - संजीव सिंह

 


मुरली छपरा( बैरिया ) बलिया।। गुरुवार 05-09-2024 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपरा की एक बैठक कंपोजिट विद्यालय शिवपुर(मुरली छपरा) के परिसर में आयोजित की गई।




कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ ज्ञान की देवी मां सरस्वती  एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।  रा०शै०म० मुरली छपरा के ब्लॉक महामंत्री  जितेंद्र यादव द्वारा बैठक की अध्यक्षता के लिये शिवगोविंद ओझा के नाम का प्रस्ताव किया गया, जिस पर उपस्थित सभी शिक्षक गण द्वारा करतल ध्वनि से सहमति प्रदान की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ शिक्षकगण-  शिवगोविंद ओझा,  राणा प्रताप सिंह,  भोलानाथ यादव, रामलला पाण्डेय,  वीरेन्द्र यादव, संजय पाठक एवं टीम प्रशिक्षण  विनोद यादव(ARP), पवन शर्मा(ARP), शशिकांत(ARP), पंकज यादव(स०अ०), शशिकांत(महामंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ, मुरली छपरा), सिद्धार्थ सिंह(संगठन मंत्री, रा०शै०म०बाँसडीह)का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपरा की कार्यकारिणी द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम के द्वारा स्वागत किया गया। 







कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संजीव कुमार सिंह (जिला मीडिया प्रभारी अटेवा ) को ब्लॉक अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन के लिए  गरुण कुमार यादव, संतोष प्रजापति,  शशिकांत,  सिद्धार्थ गौतम,  अजीत कुमार,  सुभाष जी को भी ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया।

आज के कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया तथा नवनिर्वाचित सदस्यों अश्वनी यादव एवं पृथ्वीनाथ मौर्य  का  माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से  अध्यक्ष एवं महामंत्री  द्वारा स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष  राजीव सिंह द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम हम शिक्षक हैं,अतः हमें शैक्षणिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संगठनात्मक दायित्वों का भी निर्वहन करना है।श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यशैली निर्वहन संबंधित उचित दिशा निर्देश भी दिये गये। साथ ही वर्तमान समय में शैक्षणिक दायित्वों के पालन में आ रही समस्याओं एवं जटिलताओं को संगठन के जिला, एवं राज्य पदाधिकारियों के सामने प्रमुखता से उठाने का आश्वासन भी दिया।

मुख्य अतिथि  संजीव कुमार सिंह द्वारा अपने संबोधन में वर्तमान समय में शिक्षकों के सामने आ रही जटिल समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु संगठन के महत्व को रेखांकित किया गया । ओपीएस बहाली के लिए अटेवा द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन में पूरी ताकत से उतरने हेतु शिक्षकों का आह्वान किया गया तथा भविष्य के कार्यक्रमों में तन मन धन से जुड़ने का संकल्प लेने हेतु आग्रह किया गया ।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में जितेंद्र यादव(ब्लॉक महामंत्री), श्रीकान्त मिश्र(संयुक्त मंत्री), धनजी प्रसाद(संगठन मंत्री), कमलेश सागर(उपाध्यक्ष), राणा प्रताप सिंह,  संजय पाठक,  तरुण कुमार दूबे,  शशिकांत(ARP) ज्ञान प्रकाश उपाध्याय(जिला सह संयोजक)इत्यादि शिक्षक सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में श्री संजय कुमार एवं श्री आशीष कुमार वर्मा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस बैठक में ब्लॉक के कोने कोने से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता  शिवगोविंद ओझा एवं संचालन ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने किया।