Breaking News

भारतीय विकास समिति ने आयोजित किया सांस्कृतिक उत्सव

 




 सांस्कृतिक उत्सव में लोक गायन संग नृत्य ने मोह लिया दर्शकों का मन 

लखनऊ, 26 सितंबर 2024।।संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कजरी लोक गायन की अभिव्यक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्यपाल से सम्मानित संस्था भारतीय विकास समिति लखनऊ के तत्वाधान में दो दिवसीय लोक गायन- नृत्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर में संपन्न हुआ। 

       सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महंत देव्या गिरि महाराज और सिविल डिफेंस के एडीसी मनोज वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें लोक संगीत संग नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। भारतीय संस्कृति पर आधारित मनोरम प्रस्तुति पर कलाकारों ने ऑडिटोरियम में मौजूद सैकड़ों दर्शकों की तालिया बटोरी।

       महंत देव्या गिरि महाराज ने कहा लोक विधाओं को संजोकर रखना जरूरी है। भारत में लोक गायन-संगीत, नृत्य, नाटक कला, लोक परंपराओं का बड़ा संग्रह मौजूद है जो मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है। सिविल डिफेंस के एडीसी मनोज वर्मा ने कहा ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं संस्कृति और संस्कार दोनों ही परिलक्षित होते हैं।

       अतिथियों के स्वागत के अवसर पर भारतीय विकास समिति अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने कहा लोक कलाओं को बढ़ावा देने वाली संस्कृति मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का जुड़वा होने से दर्शकों का पारंपरिक गायन और नृत्य उत्सव ने मनमोह लिया। पारंपरिक प्रस्तुति कर यह संदेश देने की कोशिश कि लोक कलाओं के संरक्षण के लिए भी कदम उठाए जाने का वक्त आ गया है अन्यथा ये विलुप्त हो जाएगी।

       कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, महामंत्री सलमान हैदर रिजवी, सत्यवान मिश्रा, संतोष सिंह,

नफ़ीस अहमद,आशीष कुमार , विशाल सिंह, विक्की राज, आकाश कुमार, मीतू सिंह, रिंकी कन्नौजिया, सूरज श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अजय कीर्ति वर्मा, अर्पित सिंह, कृष्ण अवतार गुप्ता, डा. विनीत शुक्ला, अनिता सविता, राजेश कुमार शुक्ला, सचिन कुमार कश्यप, समीर खान, अंकुर सक्सेना सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिये नीचे दिये क्यू आर कोड को स्कैन करके  कीजिये.........