Breaking News

संयुक्त व्यापार मंडल रसड़ा द्वारा व्यापारी एवं अधिकारी समन्वय सभा का किया गया आयोजन

 





रिपोर्ट अखिलेश सैनी

रसड़ा बलिया।। संयुक्त व्यापार मंडल रसड़ा द्वारा गुरूवार को अग्रवाल धर्मशाला रसड़ा में आयोजित व्यापारी एवं अधिकारी समन्वय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने संगठन के माध्यम से अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत उसके त्वरित समाधान कराए जाने की मांग की। मुख्य अतिथि डीओ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बलिया वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारी हित में चलाई जा रही विविध योजनाओं को सोच-समझ कर उसका क्रियान्वयन कर उसका लाभ उठाएं। संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक श्याम कृष्ण गोयल ने व्यापारियों से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति सतर्क व जागरूक रहने का आह्वान किया। संयुक्त व्यापार मंडल के सह संयोजक सुरेशचंद्र जायसवाल ने अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों की कई समस्याओं को उठाते हुए उसके त्वरित समाधान की मांग उठाई। 

दिनेश कुमार राय मुख्य निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन , जितेंद्र कुमार जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलिया, विनय कुमार दूबे सहायक आयुक्त, वस्तु एव गुड्स, मयंक प्रताप सिंह, निरीक्षक, बाट -माप पैकेजिंग, सचिव,कृषि मण्डी उत्पादन समिति, रवि रंजन सिन्हा मुख्य शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक रसड़ा, सूरज जायसवाल शाखा प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक रसड़ा आदि अधिकारीगण अपने-अपने विभागीय नियमों और शासनादेशों से अवगत कराते हुए  व्यापारी हित में आवश्यक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया। 

सभा को अविनाश सोनी, इकबाल अंसारी, मसूद आलम, बार संघ रसड़ा के अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व संयुक्त व्यापार मण्डल रसड़ा द्वारा अधिकारियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। विनोद शर्मा, गोपाल जी, मुख्तार अहमद, अविनाश सोनी, लवकुश प्रसाद, सुधीश कमल, रामचन्द्र जायसवाल, गोपाल जी, अशोक मौर्या, शमशेर अंसारी, नसीर अहमद, नूर अली, अखिलेश सैनी आदि ने भी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।