Breaking News

सहायक विकास अधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर दी भावपूर्ण विदाई : सामाजिक सेवा का ही परिणाम है सम्मान मिलना : सतीश सिंह





रिपोर्ट अखिलेश सैनी

 रसड़ा बलिया।। रसड़ा ब्लाक में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ज्ञान प्रकाश पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को डवकरा हाल में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ रसड़ा, प्रधान संघ व सफाई कर्मी संघ द्वारा विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें विभिन्न उपहार, गीता व अंगवस्त्रम प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने कहा कि व्यक्ति का वास्तविक सम्मान उसकी प्रशासनिक क्षमता एवं सामाजिक सेवा का ही परिणाम होता है। सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश पांडेय ने विगत लगभग आठ वर्षों से रसड़ा ब्लाक में ग्राम प्रधानों व सचिवों के सहयोग से गांवों के विकास में अहम भूमिका का निर्हवन किया। अपने सम्मान से अभिभूत एडीआे पंचायत ज्ञान प्रकाश पांडेय ने गांव के विकास में सहयोग प्रदान करने वाले सचिवों, ग्राम प्रधानों एवं सफाई कर्मचारी संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष हर्षदेव, सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर, सचिव जावेद आलम, शशिकांत सिंह, अविनाश सिंह, ग्राम प्रधान रवींद्र यादव, लाल बहादुर राजभर, अरविंद गोंड, सत्येंद्र यादव आदि विशिष्ट लोग मौजूद रहे।