Breaking News

नहीं झेल पाया गंगा की लहरों का दबाव, चांद दियर के पास टूटा NH 31,मची अफरातफरी

 


बैरिया, बलिया।। खतरा के लाल निशान से ऊपर बह रही गंगा, घाघरा व टोंस नदी की प्रलयकांरी लहरों द्वारा तबाही मचाना शुरू कर दिया गया है। गंगा की लहरों ने सबसे पहले NH 31 की परीक्षा लेते हुए लगभग 30 मीटर को अपने पेटे मे समा लिया है। जिसके चलते आसपास के गांवो मे पानी भर गया है। NDRF की टीम गांवों मे पहुंच कर पीड़ितों की मदद मे लग गयी है। बता दे कि बाढ़ के पानी से दर्जनों गांव घिर गये है, वहीं फ्लड एरिया के तीन दर्जन से अधिक स्कूल बंद है।


 बता दे कि गंगा नदी अब तक के उच्चतम जलस्तर 60.390 जो 2016 मे बना था,को छूने को बेताब है। वहीं, घाघरा और टोंस नदी भी उफान पर है। सूच्य हो कि बुधवार आधी रात बाद करीब 2.30 बजे तहसील बैरिया के मौजा चॉददियर के पास से गुजर रहा एनएच-31 टूट गया है। इसके कारण मांझी पुल के रास्ते बिहार व नार्थ ईस्ट के राज्यों से सम्पर्क टूट गया है, जिससे बाढ़ का पानी तेज गति से रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार की पहल पर एनडीआरएफ टीम पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी है।