Breaking News

भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान :अल्पसंख्याक बाहुल्य क्षेत्र उजारियॉव-गोमती नगर लखनऊ में बने 100 सदस्य

 



लखनऊ।।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के प्रति अल्पसंख्याको मे भी अति उत्साह देखकर क्षेत्रीय पार्षद  संजय सिंह राठौर के अनुरोध पर नीरज सिंह एव लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत उजारियॉव मे लगभाग 100 लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्‍यता दिलाई गयी।

भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान वार्ड अध्यक्ष  सज्जन अली द्वारा अयोजित किया गया।अभियान में मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे,,उपाध्‍यक्ष इंदल गौतम,वार्ड कार्यकर्ता शाजिया,सद्दाम,जुनैद,फ़ैज़ शबीर,  आदि कार्यकर्ता के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग सद्स्यता लेने के लिए उपस्थित रहे।