Breaking News

नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण है बहुत महत्वपूर्ण :मनोज वर्मा

 



अल्माइटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण प्रारम्भ

लखनऊ।।दैनिक जीवन में आज नागरिक सुरक्षा की जानकारियां होना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है, बिना इनको जाने जीवन जीना बहुत कठिन हो गया है। इसके लिए नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से समय समय पर होते रहने चाहिए। ये बात नागरिक सुरक्षा विभाग के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने कही।

     गोमती नगर स्थित अल्माइटी मांटेसरी इंटर कॉलेज विशाल खंड 3 गोमती नगर लखनऊ में आज से नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। लखनऊ नागरिक सुरक्षा के  राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने प्रशिक्षण देते हुए छात्र छात्राओं को नागरिक सुरक्षा की अहमियत बताते हुए कहा कि आज के परिवेश में नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षण बहुत अहम है। इन प्रशिक्षण के द्वारा आपदा से बचाव की वृहद जानकारी प्रदान की जाती है। जिनको जानने के बाद हम किसी भी प्रकार की छोटी बड़ी दुर्घटना के साथ साथ किसी भी प्रकार की आपदा की घड़ी में न सिर्फ अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हो जाते हैं अपितु अपने आसपास के लोगो को बचा सकते हैं।

          प्रशिक्षण के दौरान मनोज वर्मा ने छात्र छात्राओं को नागरिक सुरक्षा की स्थापना कब हुई और इसके इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए ये भी बताया कि किसी भी युद्ध में और आपदा की घड़ी में नागरिक सुरक्षा की महत्ता बढ़ जाती है। ईरान के द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमला करने पर वहां मौजूद नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने तुरंत आम नागरिकों के सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे धन (प्रॉपर्टी) का तो नुकसान हुआ पर जन (नागरिक) सुरक्षित रहे।

          नागरिक सुरक्षा प्रखंड गोमती नगर के कर्मठ सेक्टर वार्डन नफीस अहमद द्वारा चार दिन चलने वाले नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दामियान नागरिक सुरक्षा के सेक्टर वार्डन,वारिस अली खान, आशीष कुमार भी उपस्थित थे। *स्कूल के प्रबंधक -एम एफ चौधरी और प्रधानाचार्या शैफाली शुक्ला भी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे।