Breaking News

श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुई रसड़ा की सुप्रसिद्ध रामलीला, झाकियों ने जीता लोगों का दिल



रिपोर्ट अखिलेश सैनी

रसड़ा बलिया।। प्रदेश में रामनगर के बाद दूसरे नम्बर पर दर्ज रसड़ा की सुप्रसिद्ध रामलीला गुरूवार की रात्रि में भगवान राम राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हो गई। इस मौके पर नगर के ब्रम्हस्थान स्थित अयोध्या के उंचे सिंहासन पर विराजमान राम, जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, हनुमान तथा समूचे रामदरबार के नयनाभिराम झांकी के दर्शन हेतु रात्रि 10 बजे से सबेरे 6 बजे तक आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। रामलीला कमेटी तथा विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा निकाली  गयी आकर्षक झांकी को देख लोग दंग रह गए। परंपरा के अनुसार ब्रम्हस्थान के अयोध्या में बने उंचे राम सिंहासन पर रात्रि में नगर वासियों, संपूर्ण ऋषि मुनियों की उपस्थिति में मंत्रोचार के साथ प्रभु राम का राज्याभिषेक किया गया। इस पवित्र कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्री अमली बाबा कुटी छितौनी स्थि कैलाश पर्वत से भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय तथा उनके गणों ने जुलूस की शक्ल में राम दरबार पहुंच भगवान राम को आशीष देने के प्रसंग का जीवंत अभिनय कर कलाकारों ने सभी को हर्षित कर दिया। इस दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारियों एवं आमजन द्वारा प्रभु श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण व हनुमान जी की आरती कर लोकमंगल की कामना की।