Breaking News

रामलीला के मंचन से पूर्व दिन मे निकली शोभायात्रा, हाथी घोड़े बैंड बाजे संग रथ पर निकले प्रभु श्रीराम माता सीता का हुआ जगह जगह स्वागत








संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में जनता इंटर कालेज के क्रीडांगन में नवरात्रि के पहले दिन से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला मंचन से पूर्व  गुरुवार को नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकली।हाथी घोडे, बाजे गाजे के साथ  जनता इंटर कालेज के मैदान से निकली शोभायात्रा यात्रा नगर के गड़वार मोड, भीमपुरा मार्ग, बेल्थरारोड मार्ग, सिकंदरपुर मार्ग आदि का भ्रमण करते हुए रामलीला स्थल पर पहुंचकर  समाप्त हुई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान जी,मां दुर्गा एवं हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 

शोभायात्रा में बज रहे डीजे के धुन पर झूमते युवाओं एवं बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा यात्रा में राम लक्षमण सीता, हनुमान जी व भगवान शंकर पार्वती की सुसज्जित झांकी सभी का मन मोह रही थी। इस मौंके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला,समाजसेवी उमाशंकर राम, संयोजक हरेराम गुप्ता, अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रामायण ठाकुर, महामंत्री गणपति गोड, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सह संयोजक राम दरस यादव क्रांति, राम प्रसाद गुप्ता, धनंजय गुप्ता,सभासद लाल बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार कुशवाहा, राजेश पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, अमरेंद्र सोनी, गिरीश प्रसाद, पप्पू कुरैशी, बीजेपी आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल, डा शशिप्रकाश कुशवाहा, विहिप जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चंदेल, दीपक कुमार, सुरेश सोनी, आकाश चौरसिया, सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।