Breaking News

सिविल डिफेंस लखनऊ ने छात्र छात्राओं को फायर में निपुण किया

 




लखनऊ।। अल्माइटी मांटेसरी स्कूल के छात्र छात्राओं को सिविल डिफेंस लखनऊ के द्वारा आग के बारे में प्रशिक्षित किया गया जिससे वो अब आग से बचाव करने में सक्षम हो गए हैं। चार दिवसीय अग्नि शमन प्रशिक्षण में स्कूल के 43 सफल छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा लखनऊ श्रीमती अनिता प्रताप ने  प्रमाणपत्र और आशीर्वचन प्रदान किया।

       लखनऊ सिविल डिफेंस के राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सिविल डिफेंस की उपयोगिता के साथ साथ सिविल डिफेंस की स्थापना कब, क्यों और कैसी हुई कि जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को बताया कि नगर के जिलाधिकारी के अधीन सिविल डिफेंस कार्य करता है तथा किसी भी आपदा में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका निभाते हैं।

          सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर ऋषि कुमार ने आग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चो को आग की परिभाषा, आग के प्रकार, आग पर काबू पाने के तरीके के बारे में बताया। इसी के साथ आग पर काबू पाने के लिए प्रयोग होने वाले अग्निशमन यंत्र को कैसे चलाया जाता है के प्रयोग की व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की। सीपीआर की भी जानकारी दी गई।

           स्कूल की प्रधानाचार्या शैफाली शुक्ला  के अनुसार बहुत जल्द ही सिविल डिफेंस के सहयोग से स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा जिसके द्वारा आपदा प्रबंधन के प्रदर्शन को दिखाया जाएगा। गोमती नगर प्रखण्ड के सेक्टर वार्डन नफीस अहमद के अनुसार एक योजना के तहत प्रखण्ड के समस्त विद्यालयो में सिविल डिफेंस के द्वारा आपदा के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

             अंत में स्कूल के मैनेजर एम एफ़ चौधरी  ने अग्निशमन की ट्रेनिंग स्कूल में चलाने के लिए सिविल डिफेंस टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्कूल के बच्चे आपदा में निपुण हो सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रखण्ड गोमती नगर से सेक्टर वार्ड-वारिस अली खान, आशीष कुमार व कई अध्यापक, अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहें।