Breaking News

नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर रसड़ा मे भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

 





रिपोर्ट अखिलेश सैनी

बलिया।। अखनपुरा रसड़ा के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में एक भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सर्वेंद्र जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की समृद्धता को बनाए रखने में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ अपने कौशल को निखारने की प्रेरणा दी।



विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष कौशल गुप्ता ने कहा कि बच्चों में छिपी कला और संस्कृति के प्रति लगाव देखकर प्रसन्नता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उन्हें आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होती हैं। मातृ भारती की संरक्षिका सरिता तिवारी एवं अध्यक्ष पूनम सिंह अपनी पूरी टोली के साथ इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। पूनम सिंह ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।



 प्रधानाचार्य राकेश अग्रहरी ने बच्चों के हुनर को सराहा। कार्यक्रम प्रमुख शशि द्विवेदी के निर्देशन में इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में निशा गुप्ता, शताक्षी तिवारी, आरवी विश्वकर्मा, समृद्धि तिवारी, आरोही वर्मा, परी सिंह, आयुष, परितोष सिंह, और एंजेल तिवारी जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य हैं।