Breaking News

पुलिस कस्टडी मे अदालत जा रही महिला कैदी जीप से कूदकर हुई फरार, छानबीन में जुटी पुलिस

 



बलिया।। सुखपुरा थाने की पुलिस ने सूर्यपुरा गांव में अवैध शराब बनाने के मामले में छह आरोपियों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद सभी को माननीय न्यायालय मे पेश करने के लिये ले जा रही थी। इसी बीच रास्ते में महिला आरोपी ज्ञान्ती देवी पत्नी राजेश कश्यप निवासी सूर्यपुरा गाड़ी से कूद कर फरार हो गई। जिससे पुलिस के हाथ पाव फूलने लगे। इसके बाद पुलिस खोजने में जुट गई, लेकिन असफल रही। समाचार लिखे जाने तक महिला आरोपी का कोई अता पता नहीं चला सका था। सूत्रों की माने तो गांव के लोगों ने उस महिला को भागते देखा जो झाड़ी में छिपी दिखी। जब वहां पुलिस पहुँची तब तक वह फरार हो गई। जिससे पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे है। इस बाबत सुखपुरा थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।