Breaking News

प्रभारी मंत्री दयालू मिश्र व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बाबू मैनेजर सिंह मैराथन को किया रवाना

 





बलिया।।प्रभारी मंत्री/मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्र "दयालु"  तथा  परिवहन मंत्री  दयाशंकर सिंह ने आज बलिया महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित  बाबू मैनेजर सिंह मैराथन को कुंवर सिंह चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।






          बाबू मैनेजर सिंह मैराथन के तहत् 42.195 किमी, 21 किमी, 10 किमी तथा 05 किमी की आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

            इस अवसर पर  पुलिस अधीक्षक  विक्रांत वीर, मुख्य विकास अधिकारी  ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी  डी0 पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी  त्रिभुवन व नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया सन्त कुमार उर्फ मिठाई लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।