Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का रजत जयंती वर्ष में राष्ट्रीय महाधिवेशन का होगा भव्य आयोजन प्रयागराज में

 





संगोष्ठी सम्मान समारोह में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय 

प्रयागराज।।देश भर के मान्य संपादकों, पत्रकारों और साहित्यकारों के सम्मान के लिए  कृतसंकल्पित संस्था  भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर की समस्त इकाइयों के चयनित पांच सौ प्रतिनिधि शामिल होंगे। हिन्दुस्तानी एकेडमी सभागार में महासंघ के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र के मुख्य आतिथ्य में आयोजित संगोष्ठी सम्मान समारोह में सर्वसम्मति से उपरोक्त प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया के आह्वान पर समारोह में आये  सभी जिलों के अध्यक्ष और प्रयागराज के मण्डल अध्यक्ष अजय पाण्डेय ने राष्ट्रीय महाधिवेशन को प्रयागराज में आयोजित किये जाने पर अपनी सहमति व्यक्त की। राष्ट्रीय महासचिव डॉ योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबंधु  महाधिवेशन के लिए इक्कीस हजार रुपये सहयोग देने की घोषणा की तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


 राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार पवन  , प्रान्तीय संरक्षक  प्रो अवधेश अग्निहोत्री  ,रामचंद्र राय, प्रान्तीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल  , प्रान्तीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह, प्रान्तीय कार्य कारिणी सदस्य आशीष शुक्ल, जिलाध्यक्ष अयोध्या सूर्य कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ कृष्ण मणि शुक्ल, आजीवन सदस्य रवींद्र कुशवाहा,  कुलदीप शुक्ल  , डॉ सुभाष चन्द्रा, सर्वेश कान्त वर्मा  सरल, डॉ अशोक सिंह  , डॉ राम लखन चौरसिया वागीश,विश्वनाथ त्रिपाठी, अब्दुल हाशिम, प्रदीप सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, लालचंद प्रजापति, पंकज गुप्ता, विकास केलकर, महेश त्रिपाठी  , राम कल्प पाण्डेय, ललिता अग्रवाल, सतीश बब्बा आदि के सारगर्भित विचार आये और सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय महाधिवेशन प्रयागराज की सफलता के लिए कमर कसी । प्रत्येक पन्द्रह दिन पर तैयारी समीक्षा बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। 5 अक्टूबर को केन्द्रीय संचालन समिति की बैठक बुलाई गई है।