Breaking News

गुलाब देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिये संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी गयी जानकारी, सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 




बलिया।।दिनांक 26/10/2024 को मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग की कार्य योजना के अनुसार गुलाब देवी महिला महाविद्यालय  में पुलिस महिला सुरक्षा टीम के सानिध्य में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उप निरीक्षक शिल्पी श्रीवास्तव  तथा उनकी महिला आरक्षी साथियों ने बालिकाओं को जागरुक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन  नंबरों-  1090- वूमेन पुलिस हेल्पलाइन,181- महिला हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 102- गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन, 108- एंबुलेंस सेवा, 1098- चाइल्ड लाइन,101- अग्निशमन सेवा, 1930- साइबर हेल्प लाइन,1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी प्रदान की। 




 महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता श्रीवास्तव ने किया। प्राचार्या के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका प्रोफेसर प्रिया सिंह  तथा अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।  कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर मनीषा मिश्रा तथा सह प्रभारी सुश्री शिवांगी मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते  हुए छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर जानकारी प्रदान करते हुए छात्राओं को जागरूक कर कार्यक्रम का समापन किया।