Breaking News

श्रीराम विहार कालोनी, बलिया में साहित्यिक संगोष्ठी संपन्न

 







डा सुनील कुमार ओझा 

बलिया।। राष्ट्रीय साहित्य समारोह,27 अक्टूबर, 2024 की पूर्व सन्ध्या पर  श्रीराम विहार कालोनी, बलिया स्थित अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य पर्यावरणविद् डाॅ० गणेश कुमार पाठक के आवास पर 'समग्र विकास एवं शोध संस्थान' के तत्वावधान में बाहर से आए    कवियों, साहित्यकारों एवं पर्यावरणविदों तथा बलिया  परिक्षेत्र के स्थानीय कवियों की एक गोष्ठी  सम्पन्न हुई, जिसमें  डाॅ० शशि  प्रेमदेव सिंह 'शशि', शिवजी पाण्डेय 'रसराज', पवन कुमार तिवारी, अनारी जी, मोहन जी 'सत्यांश', अशोक जी पत्रकार,श्वेतांक सिंह, डाॅ० शिव कुमार सिंह 'कौशिकेय', डाॅ अरविंद उपाध्याय आदि स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ किया। इस कार्यक्रम के अध्क्षता भुवनेश्वर ( उड़ीसा ) से आए श्री विजय कुमार तिवारी ने किया जबकि मुख्य अतिथि ( सुप्रसिद्ध समीक्षक)  लखनऊ से पधारे डाॅ० राजेश कुमार सिंह 'श्रेयस' (लेखक ,कवि एवं समीक्षक ) रहे एवं विशिष्ठ अतिथि नन्द किशोर वर्मा 'जलदूत' रहे। 




       कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री विजय कुमार तिवारी ने कहा कि शरद ऋतु में आयोजित इस गोष्ठी की सार्थकता इसलिए और बढ़ गयी है कि इस काव्य गोष्ठी में जो भी काव्य पाठ किए गये वो सभी मौसम एवं ऋतु के  अनुरूप रहे। सभी कवियों की प्रस्तुति बेजोड़ रही। मुख्य अतिथि  ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे गोष्ठियों की विशेष सार्थकता है। कारण कि ऐसी गोष्ठियां कम समय में  एवं अल्प व्यय में सम्पन्न हो जाती है। कार्यक्रम  को सफल बनाने हेतु डाॉ० पाठक ने सभी कवियों, साहित्यकारों एवं लेखकों का आभार प्रकट करते हुए अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि कोअंगवस्त्र से सम्मानित  भी किया।