Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर प्रखण्ड गोमती नगर में सायरन बजाकर 2 मिनट का किया मौन धारण

 




लखनऊ।।नागरिक सुरक्षा लखनऊ के द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर सायरन बजाकर 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

    गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर आज हाइकोर्ट परिसर में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा व ऋषि कुमार और हाइकोर्ट रजिस्ट्रार शैलेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सायरन बजा जबकि कैप्टन मनोज पांडे चौराहा थाना गोमतीनगर पर वार्डन नफीस अहमद के नेतृत्व में और अखिलेश कुमार और वारिस अली खां के द्वारा सायरन बजाया गया। इस दरमियान 2 मिनट के मौन धारण की सूचना प्रारंभ में जनता को तैयार रहने के लिए प्रातः 10.59 बजे से 11.00 बजे तक तथा मौन धारण के उपरांत 11.02 बजे से 11.03 बजे तक आल क्लीयर सायरन ध्वनित करके दी गई।





         इस अवसर पर सेक्टर वार्डन अनुज सैनी,राम सरन, केके पांडे ,अब्दुल कादिर, जयसिंह,संदीप कुमार,धीरेंद्र कुमार आर्य,अरविंद यादव,सिद्धांत स्वरूप निषाद,आर के पांडे,राकेश मास्टर ,नंदराम यादव, संजय मिश्रा, राम खेलावन वर्मा, सौरभ रजक,सुमित कुमार,शाजिया सिद्दीकी, सज्जन अली ,मेहबूब रहमान, आर के पांडे ,आरिफ अली खान, आशीष कुमार ,बलवंत सिंह ,रवींद्र कुमार,अशोक कुमार गुप्ता, कृष्णकांत त्रिपाठी, सुरेश पाल, राम मनोहर यादव ,संतोष कुमार पांडे,प्रदीप शर्मा ने चौराहे की यातायात व्यवस्था को संभाला। गोमतीनगर थाने के राहुल कुमार आदि स्टाफ नागरिक सुरक्षा के वार्डेनो के साथ मौजूद रहे।