Breaking News

कुम्भ स्नान कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 14 घायल




गाजीपुर।।गाजीपुर में हुए दर्दनाक हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत और 14 लोगों के घायल होने की सूचना पर हर कोई मर्माहत है। नंदगंज थानाक्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर यह हादसा हुआ था।



चीख-पुकार को सुनने के बाद आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और हादसा की जानकारी लेते नजर आए। कुछ लोग घायलों को सड़क से हटाने में लग गए। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक की सूचना पर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया।


जानकारी के अनुसार, 25 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को चालक ओवरटेक कर रहा था और उसी समय गिट्टी लदा एक डंपर पिकअप पर बने मचान में लगे एंगल में फंस गया। इससे मचान और डंपर के डाला (बॉडी) का एक हिस्सा टूट गया। इसके बाद एक के बाद एक श्रद्धालु नीचे गिरते गए और डंपर उन्हें कुचलता हुआ भाग गया। सड़क पर करीब 100 मीटर खून और लाश के टुकड़े बिखर गए थे।


सूचना पाकर आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने छह मृतकों की पुष्टि की। इसके बाद अस्पताल में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक अन्य लोगों का इलाज जारी था।


बताया गया कि गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र के बल्लूचक गांव निवासी धर्मवीर साहनी (30) अपनी पिकअप से सभी श्रद्धालुओं को लेकर निकले थे। पिकअप में 25 लोग शामिल थे। पिकअप में टेंट हाउस से लोहे का रॉड लेकर दो तल्ले का मचान बनाया गया था।


पिकअप पूरी तरह से ओवरलोड थी। क्षमता से अधिक सामान और श्रद्धालु पिकअप में सवार थे। दोपहर लगभग पौने तीन बजे पिकअप कुसम्ही कला गांव के पेट्रोल पंप से सौ मीटर दूरी पर चालक ने पिकअप को ओवरटेक किया।


हादसे की स्थिति देखने के बाद लग रहा था की दोनों गाड़ियों की रफ्तार भी अधिक थी। ओवरटेक करते समय पिकअप के मचान बनाने में लगा टेंट लगाने वाला लोहे का एंगल फंस गया, जिसके बाद मचान टूट गया।


डंपर पिकअप के बाएं हिस्से का डाला (बॉडी) को पूरी तरह से तोड़ दिया। मचान टूटने के बाद एक के बाद एक श्रद्धालु गिरते चले गए और 100 मीटर के अंदर छह श्रद्धालु गिर पड़े। गिट्टी लदे डंपर के चक्के की नीचे जो श्रद्धालु आए वह नहीं बचे।


हादसे के दौरान डंपर तेज रफ्तार में था। एक के बाद एक छह श्रद्धालुओं को कुचलने के बाद डंपर चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। सड़क किनारे और हादसा स्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया। इस फुटेज को डीएम और एसपी ने भी देखा।




एक ही गांव के हैं सभी मृतक


अमर सिंह (45) पुत्र शंभू सिंह हरदीचक थाना बांसगांव

नित्या सिंह (5) पुत्री अमर सिंह हरदीचक थाना बांसगांव

सुधा चौरसिया (55)पत्नी त्रिलोकी चौरसिया हरदीचक थाना बांसगांव

सुरेंद्र गुप्ता (54) पुत्र रामप्यारे गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव

लीलावती (40) पत्नी सिधु गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव

श्याम सुंदर (45) पुत्र शहजादे सिंह हरदीचक थाना बांसगांव

पुष्पा देवी (स्नेहलता) (40) पत्नी अजय यादव हरदीचक थाना बांसगांव

गुलाबी देवी (45) पत्नी रविन्द्र यादव हरदीचक थाना बांसगांव






घायलों की सूची

आर्यन सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 20 वर्ष

रामआश्ररे पुत्र विनेश्वर यादव निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 65 वर्ष

अंश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 13 वर्ष

घूरहू गुप्ता पुत्र स्व0 सोमई गुप्ता निवासी निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 58 वर्ष

गंगा पुत्र श्रीपूजन निवासी बल्लोचक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष

आदित्य पुत्र अनिल निवासी बल्लोचक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 8 वर्ष

वंदना सिंह पत्नी अमर सिंह निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 45 वर्ष

मुन्नी सिंह पत्नी सोनू सिंह निवासी उमहेरीक थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष

धानमती पत्नी नारायण सिंह निवासी निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 30 वर्ष

सोमारी पत्नी घूरहू निवासी निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष

गुंजा पत्नी सुरेन्द्र निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 50 वर्ष

अंशिका सिंह पुत्री अमर सिंह निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 12 वर्ष

सुभावती पत्नी त्रिलोकी चौरसिया निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष

लालदेवी पत्नी गोविन्दा निवासी बल्लोचक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष



मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया 


सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त!!

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश!!

मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश।