Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली बिरोध रैली, यूपीएस गो बैक के नारों के बीच जलायी यूपीएस लिखी तख्तीयां



   बलिया।। एनएमओपीएस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा प्रदेश अध्यक्ष  विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच, बलिया के तत्वावधान में  एनपीएस/यूपीएस के विरोध एवम् पुरानी पेंशन बहाली(OPS ) की मांग के समर्थन में आज जनपद के शिक्षक/कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया गया । जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल शिक्षक/कर्मचारियों में सरकार द्वारा लागू पेंशन संबंधी एनपीएस योजना एवम् प्रस्तावित  यूपीएस योजना के प्रति भयंकर आक्रोश देखा गया । बताते चलें की उपस्थित समुदाय ने यूपीएस मुर्दाबाद और यूपीएस गो बैक,सम्बन्धी नारे लगाकर तख्तियां और पोस्टर को जलाकर अपना विरोध प्रकट किया।








 उपस्थित शिक्षक/कर्मचारियों ने एक स्वर में सरकार से इन प्रायोगिक योजनाओं एनपीएस/यूपीएस को तत्काल बंद कर हूबहू पुरानी पेंशन योजना,ओपीएस बहाल करने की मांग की जिसका मार्च में उपस्थित सभी साथियों द्वारा सहर्ष अनुमोदन किया गया। इस प्रदर्शन में जनपद के कोने- कोने से सैकड़ों शिक्षक/कर्मचारी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर कुमार पाण्डेय(जिला संयोजक) राकेश कुमार मौर्य(जिला महामंत्री), संजय कुमार पाण्डेय (कोषाध्यक्ष), विनय राय(जिला प्रवक्ता),मलय कुमार पाण्डेय (संगठन मंत्री), संजीव कुमार सिंह(जिला मीडिया प्रभारी),पंकज कुमार सिंह आदि मातृ शक्तियां और अटेवा की मूल जड़ सभी क्रांतिकारी ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी- हनुमानगंज, मुकेश गुप्ता- पंदह, क्रांतिदेव सिंह-नवानगर, राकेश सिंह- नगरा, अवनीश राय,संजय खरवार,राम बदन राम(गड़वार),सुनील पाण्डेय,अश्वनी पाण्डेय,पिंकू उपाध्याय ,पीयूष,राघवेंद्र आदि जिले के सभी क्रांतिकारी शिक्षक/कर्मचारियों/अधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई।





     बलिया अटेवा द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन को जिले के लगभग सभी कर्मचारी संगठनों द्वारा अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। जिसमे मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह अध्यक्ष जिला श्रमिक समन्वय समिति, अविनाश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वय समिति, राजेश पांडेय अध्यक्ष रा. क. महासंघ, योगेंद्र नाथ पांडेय अध्यक्ष रा क सं परिषद,अनिल कुमार गुप्ता - पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट संघ,चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ/महामंत्री रा. क. महासंघ, राजेश कुमार सिंह (RSM)हेमंत सिंह मंत्री रा क सं परिषद, डा सुशील तिवारी विकास भवन कर्मचारी संघ, रंजय कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष रा. क. महासंघ, प्रशांत सिंह मंत्री विकास भवन संघ, लाल साहब यादव अध्यक्ष उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट,मुकेश सिंह डिविजनल सेक्रेटरी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, धनंजय चौबे अध्यक्ष एक्स रे संघ, श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष प्रयोगशाला सहायक संघ, मुबारक हुसैन, सिद्धार्थ सिंह,अंजनी गुप्ता समेत सफाई कर्मचारी संघ, कलेक्ट्रेट संघ, कृषि संघ, जल निगम, सिंचाई संघ समेत जनपद के अन्य तमाम संगठनों व विभागों के साथियों का विशेष योगदान रहा।

  





Post Comment