डॉ. बुद्धि सागर गौतम को मिला 'आनरेरी डॉक्ट्रेट अवार्ड 2025'
गोरखपुर।। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला अंतर्गत ग्राम इटहर के लाल और स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज, गोरखपुर के शिक्षक, दृष्टिबाधित छात्रा व छात्राओं के शिक्षण कार्य तथा साहित्य सेवा में समर्पित कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम जी को सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने "आनरेरी डॉक्ट्रेट अवार्ड 2025" से अलंकृत किया। यह मानद शोध सम्मान 2025 गौतम जी को उनके हिन्दी-साहित्य के प्रति असीम समर्पण और सुदीर्घ सेवा के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु प्रदान किया गया है। इसके पूर्व श्री गौतम विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विद्यावाचस्पति तथा विद्यासागर की मानद सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। परफेक्ट एजूकेशनल सोसायटी हैदराबाद ने भी गौतम जी को वर्ष 2022 में विद्यावाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि गौतम जी की कई हिन्दी कविताएं 60 भी अधिक पुस्तकों में प्रकाशित हो चुकी हैं। श्री गौतम ने कई पुस्तकों का सम्पादन भी किया है। कवि बुद्धि सागर गौतम ने इस बार सम्मानित करने वाली संस्था सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सम्मानित संस्था ने हमें यह उपाधि प्रदान करके हमारा हौंसला निश्चित रूप से बढ़ाने का कार्य किया है। हम आगे भी बिना रुके अपने शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
ऐसे पावन अवसर पर हम परमपूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज व अपने कालजयी माता-पिता श्रद्धेया दुलारी देवी जी - श्रद्धेय परशुराम बौद्ध जी को शत शत नमन करते हुए आभार ज्ञापित करते हैं जिनके त्याग व संघर्ष के परिणामस्वरूप हमें यह लेखनी व सम्मान मिला है। कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम को यह मानद शोध सम्मान 2025 मिलने पर सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारियों समेत बिहार और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लाल कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम जी को मिले इस सम्मान से लोगों में खुशी की लहर बनी हुई है।