Breaking News

मनाई गई राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की जयंती

 




नजरूलबारी

सिकन्दरपुर, बलिया।। क्षेत्र के डूंहा बिहरा और भटवाचक में रविवार को महाराजा सुहेलदेव की 1016वीं जयंती मनाई गई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शेख अहमद अली "संजय भाई" ने राष्ट्रवीर महाराज सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने दबे-कुचलों के उत्थान के लिए कार्य किया है। वह जाति-धर्म, संप्रदाय की नहीं बल्कि देश के लिए समर्पण की भावना रखते थे। कहा कि राष्ट्र वीर महाराज सुहेलदेव राजभर ने 11वीं सदी के शुरुआत में मुगल आक्रमणकारी महमूद गजनवी के सेनापति सैयद सालार सहित उसकी पूरी सेना को हराकर मुगलों को खदेड़ने के साथ भारत को मुगल आक्रान्ताओं से बचाने का कार्य किया। हम सभी को उनके बताए गए रास्ते पर चलने पर ही समाज का विकास होगा। विनोद तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह "गुड्डू", संजीव वर्मा, राजा राम राजभर, श्रीनिवासन राजभर, इंद्रसेन राजभर, अबुल फैयाज, लक्ष्मण तिवारी, राम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।