Breaking News

पत्रकारों का दिव्य, भव्य महाकुम्भ प्रयागराज में रविवार को :महाकुम्भ जनमानस की दृष्टि में विषय पर आयोजित होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

 



नेपाल, मॉरीशस सहित देश के कई प्रदेशों के तीन सौ से अधिक चयनित प्रतिभागी होंगे शामिल

राष्ट्रीय, प्रान्तीय एवं मण्डलीय पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण समारोह, शताधिक पत्रकारों को दिया जाएगा विशिष्ट सम्मान  

प्रयागराज।।देश भर के मान्य सम्पादकों, पत्रकारों और साहित्यकारों के सम्मान सुरक्षा व शक्ति के लिए कृतसंकल्पित संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा आगामी तेइस फरवरी 2025 को कलमकारों का भव्य महाकुम्भ आयोजित किया जा रहा है जिसमें चौदह से अधिक प्रान्तों के तीन सौ से अधिक चयनित पत्रकार महासंघ के सदस्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

   भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि तेइस फरवरी दो हजार पच्चीस दिन रविवार को प्रातः दस बजे से शाम चार बजे तक दो सत्रों में आयोजित होने वाले इस महाधिवेशन में राष्ट्रीय, प्रान्तीय एवं प्रमुख मण्डल इकाइयों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा जिसमें महासंघ के शताधिक चयनित पदाधिकारियों और सदस्यों को विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका और संवाददाता डायरी का विमोचन भी होगा।





महाधिवेशन का उद्घाटन धर्म सम्राट श्री पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्‌गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानन्द देवतीर्थ जी महराज करेंगे एवं अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मुनेश्वर मिश्रा जी  करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में दया शंकर सिंह परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरांगना कुँवर प्रभासिंह शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल भारत मैत्री वीरांगना फाउण्डेशन, जनकपुर धाम नेपाल, डॉ. बालकृष्ण पाण्डेय राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, मथुरा प्रसाद धुरिया राष्ट्रीय मुख्यमहासचिव भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ होंगे। अतिथियों का स्वागत प्रभाशंकर ओझा प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ करेंगे। विषय प्रवर्तन पूर्व जिला सूचना अधिकारी जे एन यादव जी, संचालन राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र मिश्र विश्वबंधु जी, धन्यवाद ज्ञापन उत्तर प्रदेश मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह जी करेंगे।



समारोह में सत्यप्रकाश गुप्त राष्ट्रीय संगठन सचिव,वागीश डॉ. रामलखन चौरसिया प्रभारी साहित्य प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनन्तराम पाण्डेय, विजय विद्रोही राष्ट्रीय महासचिव, पवनेश कुमार 'पवन' राष्ट्रीय महासचिव (कार्यालय)प्रदीप सिंह प्रभारी देश दर्शन प्रकोष्ठ, डॉ. अशोक मिश्र प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ,ज्ञान प्रकाश शुक्ल प्रभारी पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ,रवीन्द्र कुशवाहा प्रभारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,प्रो. जगदीश प्रसाद यादव बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सच्चिदानंद मिश्र प्रभारी उत्तर प्रदेश,पुरुषोत्तम मिश्र मध्य प्रदेश अध्यक्ष,संजय मिश्र महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष,राजेश शर्मा सचिव उत्तर प्रदेश,अजय कुमार पाण्डेय प्रवक्ता उत्तर प्रदेश,सुधाकर श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष अयोध्या, मण्डल अध्यक्ष, आजमगढ़ कृष्णमणि शुक्ल, अखिलेश दीक्षित, नरेन्द्र द्विवेदी सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष,सूर्य कुमार मिश्र अयोध्या जिलाध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा सदस्य प्रदेश कार्यसमिति,वीरेन्द्र मिश्र, संदीप तिवारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष,ओम प्रकाश गोयल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश,शमशाद अली मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज,दुर्गा राय आजमगढ़ जिलाध्यक्ष शिव मूरत द्विवेदी चित्रकूट जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र पाण्डेय यमुनापार जिलाध्यक्ष,हिमाचल मौर्य कौशाम्बी जिलाध्यक्ष,महेश कुमार छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष,राम चन्द्र राय संरक्षक उत्तर प्रदेश,रमाकांत त्रिपाठी मण्डल मुख्यमहासचिव प्रयागराज,श्यामकृष्ण शुक्ल पिन्टू गंगापार जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह बलिया जिलाध्यक्ष आदि सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहेंगे। जिसमें सभी सम्मानित पत्रकारों साहित्यकारों सहित आपकी गरिमामयी सादर प्रार्थनीय है।