Breaking News

SOG टीम व थाना खेजुरी की संयुक्त टीम द्वारा दोहरे हत्याकाण्ड/ डबल मर्डर का किया खुलासा : टोना टोटका कराने के शक मे की गयी हत्या

 



पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहति कुल 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद 

बलिया।। SOG टीम व थाना खेजुरी पुलिस टीम को डबल मर्डर केस मे बड़ी सफलता मिली है। इस टीम ने ब्लाइंड मर्डर केस को बड़े ही धैर्य और साक्ष्य संकलन के बाद ही खुलासा किया और इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य अभियुक्त मृतक पति पत्नी के ही खानदान से है। गिरफ्तार अन्य तीन अभियुक्तों मे से दो सोखा है, जो तंत्र मंत्र से लोगों को ठगने का काम करते है।



                         घटना का विवरण 

 दिनांक 10.02.2025 को थाना खेजुरी पर मृतक के भाई वादी मुकदमा राधेश्याम चौरसिया पुत्र स्वः रामाशंकर चौरसिया ग्रा0 मासुमपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया हम तीन भाई हैं। घनश्याम चौरसिया, श्याम लाल चौरसिया तीनो लोगो का मकान मेन रोड पर है जिसमें छोटा भाई श्याम लाल (मृतक) व उनकी पत्नी बासमती देवी (मृतका) दोनो लोग मेन रोड पर अपने हिस्से के माकान में रहकर कोचिंग चलाते थे। मै तथा मेरा भाई घनश्याम चौरसिया गाँव में रहते है। दिनांक- 09/02/2025 को समय 9 बजे रात को मेरे गाँव के मंजय गोड़ पुत्र स्व0 रामप्रसाद ने आकर बताया कि घर के सामने दो लोग गिरे पड़े हैं। इस सूचना पर मै तथा मेरा भाई घनश्याम चौरसिया दोनो लोग पहुँचे तो देखा कि मेरा भाई श्याम लाल व भवह बासमती देवी खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं जिनकी हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया है। इस सूचना पर तत्काल  पुलिस अधीक्षक  ओमवीर सिंह द्वारा मय फारेंसिंक टीम व अन्य अधिकारीगण के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था ।

साक्ष्य संकलन के क्रम मे SOG व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर इसी  गांव के और मृतक दम्पति के पिछली पाँचवी पीढ़ी से संबंधित और 2020 मे हुए दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त अखिलेश चौरसिया को गिरफ्तार किया। हत्याकांड की वजह तंत्र मंत्र का चक्कर बताया जा रहा है।

इस कारण से अखिलेश ने किया दोहरा हत्याकांड

 पति के ऊपर हमला के दरमियां पत्नी के आने से हुई पत्नी की हत्या 

गिरफ्तारी के बाद दिये गये अपने बयान मे अखिलेश चौरसिया ने कहा है कि उसके माता पिता की कुछ वर्ष पूर्व हुई मौत, मृतक श्याम लाल चौरसिया के द्वारा उनके ऊपर करायी गयी तंत्र मंत्र विद्या थी। ज़ब से उसे यह पता चला तब से श्याम लाल से बदला लेने की फिराक मे था। हत्या के एक दिन पूर्व मृतक की रेकी की थी और हत्या वाले दिन अपने एक साथी के साथ मृतक श्याम लाल के घर लगभग शाम के साढ़े सात बजे पहुंचा। हत्या की पूरी प्लानिंग के साथ हाथों मे दास्तांने पहनकर व चाकू लेकर सीधे श्याम लाल के घर गया और घर के बाहर श्याम लाल से अपने माता पिता की मौत को श्याम लाल के द्वारा बताये गये तंत्र मंत्र को जिम्मेदार ठहराते हुए चाकू से हमला कर दिया। बाहर शोर शराबा सुनकर ज़ब श्याम लाल की पत्नी बाहर निकली और घटना को देखते हुए अपने पति को बचाने के लिये आगे बढ़ी तो पहचान उजागर न हो, इसके लिये अखिलेश ने इनके ऊपर भी हमला करके हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अखिलेश अपने साथी की मोटर साइकिल से घर पहुंच कर कपड़े बदला और सिकंदरपुर पहुंच गया। सिकंदरपुर से बलिया पहुंच गया।

                       ऐसे हुआ शक 

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और विभिन्न सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम लगातार अखिलेश पर नजर लगाते हुए पुख्ता साक्ष्य संकलन मे जुटी रही। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मे हत्यारे को लेफ्टी होना बताया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने अखिलेश चौरसिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार घटना से पूर्व व घटना के बाद लगभग साढ़े तीन घंटे तक मोबाइल को बंद रखने और तीन घंटे के अंदर दूसरा कपड़ा पहनना अखिलेश को पकड़वाने मे महत्वपूर्ण साक्ष्य बने।




घटना के अनारण हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में 25.02.2025 को बलिया रेलवे स्टेशन के पास से मुख्य अभियुक्त अखिलेश चौरसिया पुत्र स्व0 श्याम सुन्दर चौरसिया निवासी मासूमपुर थाना खेजरी बलिया को मुखबिर की सूचना पर SOG टीम व प्रभारी निरीक्षक खेजुरी मय फोर्स द्वारा समय करीब 03.45 बजे हिरासत में लिया गया । जिसके द्वारा दिनांक 09.02.2025 की रात्रि में दोनो पति - पत्नी  की हत्या करना स्वीकार किया गया जिसकी निशानदेही पर *हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित आला कत्ल चाकू व रक्तरंजित प्लास्टिक का दस्ताना बरामद हुआ। इसी दस्ताने को पहन कर हत्या की घटना कारित की गयी थी । अभियुक्त अखिलेश चौरसिया के बयान व अन्य  संकलित साक्ष्य से घटना में संलिप्त अभियुक्त शिवानन्द चौरसिया पुत्र रामानन्द निवासी मासूमपुर थाना खेजुरी तथा घटना के बावत उकसाने में ओझा/सोखा क्रमशः अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा (सोखा) पुत्र स्व0 कन्हैया वर्मा निवासी मासूमपुर थाना खेजुरी व नन्द जी पासवान (सोखा) पुत्र स्व0 सुरेन्द्र पासवान निवासी हथौज थाना खेजुरी का नाम प्रकाश में लाया गया है । उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस टीम को 50 हजार का मिला इनाम 

 हत्या के सफल अनावरण करने वाली टीम को  पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा 50,000/- रू0 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।


                     पुलिस अधीक्षक का बयान 



                          संबंधित अभियोग

मु0अ0सं0- 15/25 धारा 103(1), 61(2),55 बी.एन.एस थाना खेजुरी, बलिया

                     नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. अखिलेश चौरसिया पुत्र स्व0 श्याम सुन्दर चौरसिया निवासी मासूमपुर थाना खेजरी बलिया

2. शिवानन्द चौरसिया पुत्र रामानन्द निवासी मासूमपुर थाना खेजुरी बलिया

3. अशोक कुमार वर्मा (सोखा) पुत्र स्व0 कन्हैया वर्मा निवासी मासूमपुर थाना खेजुरी बलिया

4. नन्द जी पासवान (सोखा) पुत्र स्व0 सुरेन्द्र पासवान निवासी हथौज थाना खेजुरी बलिया

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अखिलेश चौरसिया

1. मु0अ0स0-42/2020 धारा 147,148,149,302,307,323,324,504 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खेजुरी, बलिया *(नोट- इस मुकदमें में मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त अखिलेश चौरसिया उपरोक्त को 10 वर्ष कारावास एवं एक लाख तीस हजार रू0 का अर्थ दण्ड की सजा सुनाई गयी थी । इसमें अभियुक्त द्वारा मा0 उच्च न्यायालय जमानत पर दिनांक 28.01.2025 को जेल से रिहा हुआ था ।)*

2. मु0अ0सं0- 15/25 धारा 103(1), 61(2),55 बी.एन.एस  थाना खेजुरी, बलिया

       घटना का अनावरण/गिरफ्तारी करने वाली टीम

1.  श्यामकान्त क्षेत्राधिकारी अपराध/ नगर, बलिया

2. प्र0नि0  मूलचन्द चौरसिया थाना खेजुरी, बलिया

3. निरीक्षक  विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस बलिया

4. निरीक्षक  विष्णु प्रताप गौतम थाना खेजुरी, बलिया

5. उ0नि0  हितेश कुमार प्रभारी SOG बलिया

6. मुख्य आरक्षी मंगला सिंह SOG टीम बलिया

7. मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक SOG टीम बलिया

8. मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस टीम बलिया

9. मुख्य आरक्षी देवेंद्र सरोज SOG टीम बलिया

10. मुख्य आरक्षी अमरदेव यादव SOG टीम बलिया

11. आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस टीम बलिया

12. आरक्षी अर्जुन यादव सर्विलांस टीम बलिया

13. आरक्षी विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम बलिया

14. आरक्षी विश्वविजय सिंह SOG टीम बलिया

15. आरक्षी सूर्यप्रकाश SOG टीम बलिया

16. आरक्षी पंकज सिंह SOG टीम बलिया

17. का0 शिवानन्द वर्मा पुलिस लाइन बलिया

18. हे0का0 विनोद कुमार थाना खेजुरी, बलिया

19. का0 लव कुमार थाना खेजुरी, बलिया