प्रा0वि0 सवन राजभरबस्ती,चिलकहर पर सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को रंजना पांडेय द्वारा किया गया सम्मानित
चिलकहर(बलिया)।। चिलकहर ब्लॉक से 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत होने वाले गुरुजनों को श्रीमती रंजना पाण्डेय प्रधानाध्यापिका प्रा 0वि 0सवन राजभरबस्ती द्वारा अपने विद्यालय पर विदाई सम्मान समारोह किया गया।कार्यक्रम में उन्हें माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह,अंगवस्त्र, बुके इत्यादि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य शिवम पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि BEO हिमांशु कुमार सिंह थे। कार्यक्रम में सम्मलित सभी आगंतुकों को तिलक लगाकर ढोल बाजे के साथ सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह कंपोजिट सवन द्वारा किया गया।
अंत में कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती रंजना पाण्डेय ने उपस्थित सभी गुरुजनों को हृदय से धन्यवाद,आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नवागत महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण भारती के साथ विभिन्न ब्लॉक से आए हुए कार्यकारिणी की पदाधिकारी,ब्लॉक के सम्मानित ARP ,नोडल NPRC व कार्यक्रम को मूर्तरूप देने वाले अभिषेक सिंह,प्रियंका सिंह,पवनसिंह,दिग्विजय सिंह,शिवजन्म यादव,मनोज त्रिपाठी, सतीश सिंह,आशुतोष बहादुर सिंह,शैलेश पांडेय,संजय वर्मा, रामप्रकाश तिवारी,रविरंजन व कर्मठ शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने भरपूर सहयोग किया।