Breaking News

गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि(26 मार्च )से साहित्यकार सत्कार - आपके द्वार : प्रकल्प का दूसरा चरण होगा शुरू



 वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रदीप चित्रांशी  और डॉ अजय मालवीय को दिया जायेगा साहित्य वारिधि सम्मान  

प्रयागराज।। महानगर के साहित्यकारों और प्रकाशकों द्वारा संयुक्त रूप से एक अनूठा प्रकल्प  आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की जयंती पर शुरू किया गया था जिसका दूसरा चरण 26 मार्च 2025 दिन बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। *साहित्यकार सत्कार : आपके द्वार* नामक इस प्रकल्प में प्रति माह वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया  गया है।





उपरोक्त जानकारी डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय व्यवस्थापक साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा दी गई है। डॉ उपाध्याय ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रदीप चित्रांशी   जी एवं वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ अजय मालवीय जी को प्रकाशन की ओर से साहित्य वारिधि सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर 26  मार्च दिन बुधवार  को दोपहर  12 : 00 बजे से  डॉ प्रदीप चित्रांशी जी के आवास (सारस्वत सभागार लूकरगंज  प्रयागराज) पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें महानगर के कई लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार भाग लेंगे। समारोह में   प्रयागराज के सम्मानित साहित्यकारों ,कवियों से आयोजन में अपनी गरिमामय उपस्थिति का आग्रह किया गया है।