तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह मे बोले आशुतोष सिन्हा : न्याय दिलाने व भ्रष्टाचार मिटाने में अधिवक्तओं की अहम भूमिका
रिपोर्ट अखिलेश सैनी
रसड़ा (बलिया)।। संगठन मां के आंचल व पवित्र हृदय के सामान होता है। सशक्त संगठन से ही हम अपने अधिकारों एवं स्वाभिमान की रक्षा कर सकते हैं। न्याय दिलाने व भ्रष्टाचार मिटाने में अधिवक्तओं की अहम भूमिका रहती है। अधिवक्ता एकजूट होकर न्याय प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में वादकारियों को सहयोग करें तो निश्चित ही वे समाज व राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद उप्र वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र आशुतोष सिन्हा ने उपर्युक्त बाते कहीं।
इसके पूर्व निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता उदय नारायण सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार एडवोकेट को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई वहीं अध्यक्ष सुनील कुमार ने उपाध्यक्ष वरिष्ठ प्रमोद कुमार सिंह यादव, उपाध्यक्ष कनिष्ठ भरत प्रसाद सिंह, महामंत्री रविकांत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिनेश चौहन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय राजेश रवींद्र नाथ सिंह सहित अन्य सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि बार कौसिंल के सदस्य जय नारायण पांडेय, आदर्श नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, तहसीलदार निखिल शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षत कमलेश तिवारी संचालन द्वारिका सिंह ने किया।