Breaking News

सपा नेताओं के पाप को धोने से गंगा ने किया इंकार, अखिलेश यादव बढ़ाये अपने चश्मे का नंबर : केतकी सिंह


 


मधुसूदन सिंह 

मैरिटर बांसडीह बलिया।। मेडिकल कॉलेज के लिये धन आवंटन के बाद पहली बार बांसडीह आने पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह का बलिया रेलवे स्टेशन से लेकर मैरिटर आवास तक पहुंचने तक जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। केतकी सिंह का ढ़ोल नगारों के साथ ऐसा स्वागत हुआ कि लोगों को भ्रम हो गया कि केतकी सिंह मंत्री बन गयी है।  बता दे कि ज़ब से मुख्यमंत्री योगी जी विधानसभा मे कहा है कि बलिया मे मेडिकल कॉलेज बांसडीह विधायक केतकी सिंह के कहने पर दे रहा हूं, स्थानीय राजनीति गरमा गयी है। बलिया नगर विधायक व परिवहन मंत्री तथा बांसडीह विधायक के समर्थको द्वारा सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपने अपने नेता को श्रेय देने की होड़ लग गयी है। अब जनता यह नहीं समझ पा रही है कि श्रेय किसका है।

               केतकी सिंह ने खोला राज 

बांसडीह विधायक केतकी सिंह, बलिया रेलवे स्टेशन से लेकर अपने पैतृक निवास मैरिटर बांसडीह पहुंचने तक हुए जगह जगह स्वागत से इतनी अभिभूत थी कि उन्होंने इसका श्रेय बांसडीह की जनता को दे दिया। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए केतकी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी ने सदन मे कहा था कि बलिया मे मेडिकल कॉलेज बांसडीह की विधायक केतकी सिंह की मांग पर दे रहा हूं, तो इस लिये यह बांसडीह की जनता को श्रेय जाता है, क्योंकि मुख्यमंत्री जी ने बांसडीह विधायक कहा है। ज़ब पूंछा गया कि नगर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के समर्थको द्वारा तो यह कहा जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज, उनके द्वारा स्वीकृत कराया गया है, का जबाब देते हुए केतकी सिंह ने कहा कि हम दोनों भाई बहन है, अलग थोड़े ही है।



अखिलेश यादव पर कसा तंज, दी चश्मा का नंबर बढ़ाने की सलाह 

केतकी सिंह ने सपा मुखिया द्वारा प्रदेश मे विकास की बातों को हवा हवाई कहे जाने पर तंज कसते हुए केतकी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जो चश्मा पहने हुए है अगर उससे उनको विकास नहीं दिख रहा है तो जांच कराकर उसका नंबर बढ़वा ले। कहा कि अखिलेश सरकार हो या मुलायम सरकार हो, बलिया मे 5-5 कैबिनेट मंत्री होते थे लेकिन विकास कितना हुआ यह जनता को पता है। तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश मे हो रहा विकास सपा मुखिया व अन्य सपा नेताओं को रास नहीं आ रहा है, इसी लिये उलजुलूल बाते कर के जनता को गुमराह करना चाहते है।



सपा नेताओं के पाप को धोने से गंगा ने किया इंकार 

पिछले दिनों सम्पन्न हुए महाकुम्भ के आयोजन पर सवाल उठाने पर केतकी सिंह ने कहा कि सपा नेताओं के इतने पाप है कि मां गंगा ने भी धोने से इंकार कर दिया। इसी का नतीजा है कि सपा के नेता महाकुम्भ के भव्य दिव्य आयोजन, जिसको पूरी दुनिया सराह रही है, की आलोचना कर रहे है। सपा नेताओं की आलोचना को जनता देख रही है और समय जबाब दे देगी।



सपा के कुछ अपराधी बचे है जो कर रहे है अपराध 

सीतापुर मे दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की दिन दहाड़े हत्या पर प्रदेश की क़ानून व्यस्था को कटघरे मे खड़ा करने के सवाल पर केतकी सिंह ने इसके लिये भी सपा को जिम्मेदार ठहराया है। ज़ब कहा गया कि योगी जी कहते है कि प्रदेश मे क़ानून का राज है, अपराधी या तो प्रदेश छोड़ दिये है या ऊपर चले गये है तो फिर अपराध कौन कर रहा है? का जबाब देते हुए केतकी सिंह ने कहा कि अभी भी समाजवादी पार्टी के कुछ अपराधी बचे हुए है जो अपराध कर रहे है, इनको भी जल्द खत्म कर दिया जायेगा।

           मीडिया से की भोजपुरी मे बात 

विधानसभा मे भोजपुरी मे बोलकर सुर्खियों मे आयी केतकी सिंह ने सोमवार को मीडिया कर्मियों से भी भोजपुरी मे बात कर के फिर से चर्चा मे आ गयी है। मीडिया कर्मियों ने भी भोजपुरी मे ही सवाल किया, जिसका जबाब केतकी सिंह ने भोजपुरी मे दिया। केतकी सिंह ने कहा कि भोजपुरी हमारी रग रग मे बसी है, यह हमारी मातृभाषा है और कोई अपनी मां को छोड़ता है क्या?