Breaking News

बलिया मे लाज मे मिले युगल अचेत, लड़की की हुई मौत, लड़के का चल रहा है इलाज, कुछ दिन पहले ही किये थे कोर्ट मैरिज



मधुसूदन सिंह 

बलिया।। रविवार की शाम को स्टेशन के पास स्थित महावीर लाज मे नव दम्पति ने आत्महत्या का प्रयास की संदिग्ध घटना सामने आयी है। जिसमे युवती की मौत हो गयी है और लड़के का इलाज चल रहा है। लड़के का नाम जमील बताया जा रहा है, जो उमर गंज बलिया का निवासी है।यह भी बताया जा रहा है कि लगभग 10 दिन पूर्व बलिया मे रजिस्ट्रार के कार्यालय मे निकाह किये है। होटल मैनेजर के अनुसार यह दम्पति 28 तारीख से होटल मे रुके थे और आज दोपहर 12 बजे चेक आउट करना था। ज़ब शाम को लगभग 7 बजे तक रूम नहीं खुला तो होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्राधिकारी नगर, शहर कोतवाल समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस टीम ने आवाज़ लगाने पर ज़ब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गये।



कमरे के अंदर जाने पर लड़की बेड पर बेसुध पड़ी हुई थी और लड़का उसके बगल मे था जिसकी कलाई कटी हुई थी और उससे खून नीचे गिर रहा था। पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सको ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वही लडके का इलाज चल रहा है। लड़के की गर्दन पर नोचे जाने का निशान देखा गया है।



                       लाज मैनेजर उवाच 

लाज मैनेजर के अनुसार युवक के मित्र दोपहर से आकर उससे मिलने का प्रयास कर रहे थे। दोपहर मे तो मैंने उनको यह कहकर लौटा दिया कि भाई नई नई शादी है, कमरा नहीं खोल रहे है तो जाने दीजिये। लेकिन ज़ब किशन नामक लड़के के मित्र शाम को भी आये तो मै भी उनके साथ जाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ज़ब दरवाजा नहीं खुला तो मै शाम के लगभग 7 बजे ओकडेन गंज पुलिस चौकी पर जाकर इसकी सूचना दे दिया। उसके बाद पुलिस आयी और दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई।

लड़की के गले मे कट और युवक के हाथ मे कट से उठ रहे है सवाल 

मृतक लड़की के गले मे कट और लड़के के गले पर खरोच के निशान और लड़के की कलाई की नस कटना, महज एक इत्तफाक नहीं हो सकता है। सीधे तौर पर अगर इसको देखा जाय तो लड़के के परिजनों द्वारा घर मे नहीं घुसने देने से आहत होकर आत्महत्या का मामला दिखता है। लेकिन वही ज़ब लड़की के गले मे कट और लड़के के गले पर खरोच के निशान पर नजर जाती है तो यह घटना दूसरी ही प्रतीत होने लगती है।लड़की की मौत और लड़के का बच जाना, सावल तो खड़ा कर ही रहा है।

दूसरी बड़ी बात यह सामने आ रही है कि लड़का बीटेक करने के बाद एक इंजिनियरिंग कॉलेज मे 25 हजार मासिक वेतन पर पढ़ा रहा था। अगर यह बात सही है तो 25 हजार महीने की कमाई कम नहीं होती है और लड़का लड़की को अपने नौकरी वाली जगह पर ले जाकर आराम से रह सकता था, बलिया के होटल मे रहना, समझ से परे प्रतीत हो रहा है। 

उपरोक्त सारे बिन्दुओ पर निश्चित रूप से पुलिस साक्ष्य संकलित करके इस कांड की गुथी को सुलझाने का काम करेंगी। अब देखना है कि इस ह्रदय विदारक घटना का क्या कारण था, जांच मे मिलता है।



पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के अनुसार कमरे के बाथरूम से एक चाकू मिला है और बाथरूम मे भी काफ़ी मात्रा ने खून फैला हुआ था। लड़की ने आत्महत्या की है या लड़के के द्वारा हत्या की गयी है, जांच व पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि लाज के सीसीटीवी का डवीआर को जब्त कर लिया गया है। जांच के बाद पूरी घटना का खुलासा हो पायेगा।

पुलिस अधीक्षक डॉ ओमवीर सिंह का बयान